25 हजा़र लोगों की मदद को आगे आए भाईजान, फिल्म राधे की कमाई भी करेंगे डोनेट

MS Malik
By
2 Min Read

इंडस्ट्री के 25 हजार डेली वेज वर्कर की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, हर जरूरतमंद के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1500 रुपए

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आते ही फिर एक बार फिल्म इंडस्ट्री की रफ्तार धीमी हो गई है। कई राज्यों में शूटिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लग चुका है जिससे डेली वेज वर्कर को फिर एक बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने स्पॉटब्वॉय, तकनीशियन, मेकअप आर्टिस्ट, स्टंटमैन जैसे 25 हजार डेली वेज वर्कर को आर्थिक मदद देने की जिम्मेदारी उठाई है।

FWICE के अध्यक्ष ने किया कन्फर्म

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉय के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इस बात को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा, हमने सलमान खान को जरूरतमंद लोगों की एक लिस्ट भेजी थी और वो उन्हें आर्थिक मदद देने के लिए तैयार हो गए हैं। सलमान खान करीब 25 हजार लोगों के खाते में सीधे 1500 रुपए पहुंचाने वाले हैं।

राधे फिल्म का मुनाफा भी करेंगे डोनेट

सलमान खान की फिल्म राधे 13 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म की कमाई भी सलमान देश में चल रही ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसंट्रेटर्स और वेंटिलेटर की कमी को दूर करने में इस्तेमाल करेंगे। ये फैसला सलमान और जी एंटरटेनमेंट ने मिलकर लिया है। इस नेक काम के लिए उन्होंने गिव इंडिया के साथ भागीदारी की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!