भारतीय नौसेना में 1365 पदों पर निकली भर्ती, 15 जून तक करें आवेदन

MS Malik
By
3 Min Read

भारतीय नौसेना की ओर से अग्निवीर के 1365 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

नई दिल्ली। इंडियन नेवी में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय नौसेना की ओर से अग्निवीर (SSR) योजना के तहत भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के जरिये कुल 1365 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जो उम्मीदवार भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश के सेवा करना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस स्टार्ट कर दी गयी है एवं एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून 2023 तय की गयी है। भर्ती में आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता एवं मापदंड अवश्य जांच लें।

इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2023 एप्लीकेशन फॉर्म डायरेक्ट लिंक
12वीं पास अविवाहित अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर भर्ती 2023 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से संबंधित विषयों में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसमें केवल अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों का जन्म 1 नवंबर 2002 एवं 30 अप्रैल 2006 के बीच हुआ हो। मेल कैंडिडेट की न्यूनतम हाइट 157 सेंटीमीटर एवं फीमेल कैंडिडेट की न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर तय की गयी है। योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देख लें।

इन स्टेप्स को फॉलो कर करें अप्लाई
जो उम्मीदवार इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2023 में भाग लेना चाहते हैं उनको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट agiveernavy.cdac.in पर जाना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। अब उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लें। इसके बाद लॉग-इन के माध्यम से पूर्ण रूप से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

आवेदन शुल्क
आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है तभी आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। आवेदन शुल्क 550 रुपये तय किया गया है। इसके साथ अभ्यर्थियों को 18 फीसदी जीएसटी भी भरना होगा। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!