एसटीएफ एवं रूद्रपुर पुलिस ने दबोचा नशा तस्कर, एक किलो अफीम बरामद

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। रुद्रपुर पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर एक किलो अफीम बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कोतवाली रुद्रपुर टीम के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में उधम सिंह नगर के रुद्रपुर थाना क्षेत्र से एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर रूम सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 69 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गयी। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसके गांव में अफीम की खेती होती है जिसके लिए सरकार द्वारा वहां लाइसेंस दिए गए हैं वहीं से वह सस्ते दाम में अफीम लाकर यहां रुद्रपुर में ऊंचे दामों में बेचने आया था।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि कल शाम एसटीएफ की एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट को उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बॉर्डर पर ड्रग की बड़ी डिलीवरी होने का गोपनीय इनपुट प्राप्त हुआ था, जिस पर टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर थाना क्षेत्र से एक अन्तर्राज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम की बरामदगी हुयी है। गिरफ्तार अभियुक्त से ड्रग के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है उसके आधार पर आगे कार्यवाही की जायेगी। उत्तराखण्ड के ऐसे इलाके जो पड़ोसी उ0प्र0 राज्य की सीमा से लगे हुए हैं वहाँ पर उ0प्र0 के ड्रग माफिया द्वारा ड्रग की सप्लाई जाती है फिर वहाँ से उत्तराखण्ड के छोटे-छोटे ड्रग डीलर उसे पूरे उत्तराखण्ड में सप्लाई करते हैं, इस प्रकार नशे का नेटवर्क चलता रहता है। कल टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है गिर0 अभियुक्त के विरुद्ध एसटीएफ द्वारा थाना रुद्रपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/60 के तहत मुकदमा पंजाकृत कराया गया है। नशे के खिलाफ उत्तराखण्ड एसटीएफ की कार्यवाही जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!