देहरादून : राजधानी में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक 28 वर्षीय युवक ने अपने उस कमरे में फांसी लगा ली जो उसने एक हफ्ता पूर्व ही किराए पर लिया था।
मिली जानकारी के अनुसार आज थाना चौकी आईटी पार्क पर एक व्यक्ति निवासी सोन्धोवाली वाली थाना राजपुर देहरादून ने आकर सूचना दी कि मेरे मकान में एक लड़का सूरज सिंह जो एक हफ्ते से किराए पर रह रहा था, उसने आज दिनांक को अपने कमरे में फांसी लगा ली है।

इस सूचना पर चौकी प्रभारी आईटी पार्क फोर्स लेकर उक्त स्थान पर गए तो पता लगा कि मृतक सूरज सिंह द्वारा कमरे पर ताला लगाकर पंखे से लटक कर फांसी लगाई गई थी। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में फिर कमरे का दरवाजा तोडकर तथा वीडियोग्राफी कर मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। कुछ समय बाद मृतक के परिजन मौके पर आए तथा उनकी उपस्थिति में मृतक का पंचायत नामा भरकर शव को कोरोनेशन हॉस्पिटल भेजा गया, जिसका कल पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक की मृत्यु के सम्बन्ध मे जाँच की जा रही है। पोस्टमार्टम होने के उपरान्त रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम/आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

मृतक का नाम पता
सूरज सिंह पुत्र नरसिंह निवासी मकान नंबर 18 यूसीएससी कॉलेज चालाग पोस्ट ऑफिस गुजराडा सहस्त्रधारा रोड उम्र 28 वर्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!