दुस्साहस : विवेचना कर लौट रहे दरोगा की गोली मारकर हत्या

MS Malik
By
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना अरांव में तैनात दरोगा दिनेश कुमार मिश्रा को हमलावरों ने गोली मारी. वह एक घटना के पड़ताल से सिलसिले में ग्राम चन्दपुरा गए थे. इसके बाद लौटते समय हमलावारों ने रास्ते में उनको गोली मार दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की पोल खुल गई है. जनता की रखवाली करने वाली यूपी पुलिस खुद बदमाशों से सुरक्षित नहीं है. बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक दारोगा की हत्या कर डाली. मामला यूपी के फिरोजाबाद का है. यहां थाना अरांव में तैनात दरोगा दिनेश कुमार मिश्रा की छाती में हमलावरों ने गोली मारी. वह एक घटना के पड़ताल से सिलसिले में ग्राम चन्दपुरा गए थे. इसके बाद लौटते समय हमलावारों ने रास्ते में उनको गोली मार दी. उनको इलाज को ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

एसएसपी ने बताया कि अरांव थाने में तैनात एसआई दिनेश मिश्रा एक मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद चन्दपुरा गांव से लौट रहे थे. उनके साथ एक प्राइवेट व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ था. बताया जा रहा है कि वह मोटरसाइकिल चला रहे थे. गांव से लौटते वक्त वह सुनसान रास्ते पर पहुंचे, जहां दोनों और झाड़ियां थीं. तभी अचानक गोली चली, जो उनके गले में लगी और उनकी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस इस तलाश में जुट गई है कि यह गोली किसने चलाई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है. आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उनको सख्त से सख्त सजा दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक, दिनेश मिश्रा कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव सदाअतपुर के रहने वाले थे. वह गांव अरांव थाना में एसआई के पद पर कार्यरत थे। चन्दपुरा गांव से लौटते वक्त पीथेपुरा के बीच अज्ञात हमलावरों ने उनको गोली मार दी और फरार हो गए. गोली लगने के बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए. उनको इलाज के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. एसआई पर हमले की जानकारी मिलते ही एसएसपी-एसपी समेत कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई. एसएसपी ने मामले की जांच के लिए टीमों का गठन किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!