मुंबई से फ़िल्म सिटी ले जाना किसी के बाप के लिए भी सम्भव नही-शिवसेना

MS Malik
By
1 Min Read


मुंबई
उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोशिशों के बीच महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना लगातार हमलावर है। अब वेब सीरिज मिर्जापुर का उदाहरण सामने रखते हुए शिवसेना योगी सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा कि वेब सीरिज में दिखाए गए प्रसंग ही यूपी की वास्तविकता है और अब मुंबई में ‘मिर्जापुर-3’ बनाने की तैयारी हो रही है। साथ भी यह भी कहा है कि मुंबई से फिल्म सिटी को ले जाने किसी के बाप के लिए भी संभव नहीं है।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपे संपादकीय में फिल्म सिटी को लेकर यूपी की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। संपादकीय में लिखा, ‘यूपी की आपराधिक सच्चाई, कानून व्यवस्था का सनसनीखेज फिल्मांकन मिर्जापुर-1 और 2 वेब सीरीज में है। विपक्षी दल यूपी की अवस्था मिर्जापुर जैसी ही होने का आरोप लगाते हैं। इस ‘सच्चाई’ को बदलने की जिम्मेदारी योगी सरकार की है। सिर्फ दीवारें खड़ी कर देने से स्थिति नहीं बदलेगी।’

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!