DBS में बवाल करने वाले छात्रों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर मुक़दमा दर्ज

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। सेलाकुई स्थित दून बिजनेस स्कूल में मगंलवार देर रात हुए बवाल पर एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए बवाली छात्रों के मुक़दमा दर्ज करने का आदेश दिया है। डीबीएस में कल रात छात्रों द्वारा तोड़ फोड व मारपीट का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस तत्काल मौके पर मौके पर 150 से 200 की संख्या में छात्रों द्वारा कॉलेज परिसर में एकत्रित होकर तोडफोड की जा रही थी, जिन्हें पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, पर उनके द्वारा तोडफोड जारी रखते हुये मौके पर मौजूद गाड़ियों व अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया तथा पुलिस पर भी हमले का प्रयास किया गया। मौके पर अन्य थानों से पुलिस बल को बुलाते हुये शान्ति व्यवस्था कायम की गयी।

घटना के सम्बन्ध में कॉलेज प्रशासन से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व कॉलेज में BBA द्धितीय वर्ष व तृतीय वर्ष के छात्रों के बीच कोई बात प्रकाश में आई थी, जिसमें उनके बीच आपस में झगडा हो गया था, उक्त घटना में कॉलेज प्रशासन द्वारा कुछ छात्रों को अस्थायी रुप से निलम्बित भी किया गया था तथा संपूर्ण प्रकरण की जांच हेतु एक Internal Committee गठित की गयी थी, जिसके द्वारा छात्रों के मध्य हुये झगडे तथा रैंगिग की घटना की जांच की जा रही थी, पर इस दौरान दिनांक 19-09- 23 को सोशल मीडिया पर उक्त घटना के सम्बन्ध में एक वीडियो वायरल होने पर छात्र उत्तेजित हो गये और उनके द्वारा तोड़-फोड़ व बलवे की घटना की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!