एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, लाखों की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) ने थाना रायवाला क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर के पास एक नशा तस्कर को 260 ग्राम स्मैक के साथ गिरप्तार किया। इससे पहले तस्कर आनंद का दामाद कपिल मई में 207 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था।

एसटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तस्कर आनंद ने पूछताछ में बताया कि वह यह स्मैक बरेली से लेकर आया है, जिसको वह अपने दामाद कपिल के माध्यम से रायपुर थाना क्षेत्र में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करने जा रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गये नशा तस्कर आनंन्द कुमार के दामाद कपिल को इसी साल माह मई 2023 में उसकी शादी की सालगिरह के दिन 207 ग्राम स्मैक के साथ एसटीएफ द्वारा गिरप्तार किया गया था।

उस समय एसटीएफ को यह जानकारी मिली थी कि कपिल का ससुर भी स्मैक की तस्करी करता है। इस जानकारी पर एसटीएफ द्वारा विगत 5 माह से उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाये हुये थी। कल एसटीएफ की एएनटीएफ टीम को गोपनीय सूचना मिलते ही आनन्द कुमार को रायवाला क्षेत्र से स्मैक के साथ गिरप्तार किया गया है।

.गिरफ्तार अभियुक्त
आनंद कुमार पुत्र सोनाथ निवासी ग्राम मुस्सेपुर थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 49 वर्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!