देहरादून: नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के आराेप में पिता गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में रायपुर थाना क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक पिता को अपनी 17 साल की बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली में अभी वायुसेना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पत्नी ने बताया की उसका पति दिल्ली में एयरफोर्स में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। कुछ दिन पहले वह अवकाश में घर आया था। बीते सोमवार सुबह 6 बजे आरोपी ने घर के एक कमरे में अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया। बेटी ने ये बात अपनी माँ को बताई। इस पर आरोपी घर से फरार हो गया।

मां ने मामले की जानकारी रायपुर थाने में दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। सीओ रायपुर अभिनय चौधरी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी 42 वर्षीय व्यक्ति को घटना के कुछ घंटे बाद सोडा सरोली इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!