राजधानी में बुजुर्ग ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, मौके पर ही मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। थाना राजपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि दून डिवाइन राजपुर देहरादून में एक व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली है। सूचना पर तत्काल आईटी पार्क पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मनोज बंसल पुत्र ओम प्रकाश बंसल निवासी लेन न0-1, दून डिवाइन आईटी पार्क, देहरादून, उम्र 71 वर्ष द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगायी गयी थी।

पुलिस के अनुसार मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक की पत्नी का कुछ माह पूर्व स्वर्गवास हो गया था तथा मृतक का पुत्र गुड़गांव में जॉब करता है। मृतक की एक पुत्री दून डिवाइन में ही रहती है। पुलिस द्वारा मृतक का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!