कांग्रेस से निष्कासन के बाद भाजपा में शामिल हुए अग्रवाल दम्पत्ति

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा सुबह निष्कासित की गई पछवादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल एवं उनके पति पीके अग्रवाल ने भाजपा में घर वापसी कर ली है। उनके साथ कई कांग्रेस नेता और पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

पीके अग्रवाल और लक्ष्मी अग्रवाल को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीजेपी में शामिल किया। बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी कई दिनों से गुपचुप तरीके से भाजपा के सम्पर्क में थे और भाजपा किसी ख़ास मौके पर कांग्रेस को यह झटका देना चाहती थी। लेकिन कांग्रेस को इसकी भनक लग गई और इससे पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करना माहरा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने पीके अग्रवाल एवं उनकी पत्नी लक्ष्मी अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण सभी पदों से मुक्त करते हुए छह सालों के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया।

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पीके अग्रवाल एवं पछवादून जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।

जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने पीके अग्रवाल एवं श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों तथा केन्द्रीय नेतृत्व के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी के चलते उनके वर्तमान पदों से मुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पीके अग्रवाल एवं श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल ने 26 जनवरी जैसे महत्वपूर्ण पर्व एवं दिनाक 4 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून की महत्वपूर्ण बैठक के अवसर पर भी कार्यक्रम में शामिल होने से दूरी बनाये रखी तथा दिनांक 28 जनवरी, 2024 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के सम्मेलन के दौरान केन्द्रीय नेतृत्व से अभद्रता की जिसे पार्टी नेतृत्व ने गम्भीरता से लिया तथा अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों नेताओं को उनके पदों से मुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। शीशपाल बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!