चोरी छुपे खुर्द-बुर्द हो रही अमिताभ टेक्सटाइल की बेशकीमती जमीन, फार्म हाउस का हुआ निर्माण

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में बंद पड़ी अमिताभ टेक्सटाइल मिल की ज़मीन को अवैध रूप से बेचे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक़ अवैध तरीके से कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्यों के साथ सांठगाठ करके उक्त जमीन की खरीद फरोख्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मधु भाटिया नामक महिला द्वारा Amitabh textile mill की भूमि पर अवैध तरीके से खरीदारी कर फुल मून फॉर्म्स के नाम से एक बड़ा फार्म हाउस बनाया गया है।

हालांकि कैंटोनमेंट बोर्ड के सरकारी पोर्टल पर इस जमीन को किसी दूसरे को दिए जाने की कोई सूचना दर्ज नहीं की गई है नाही अन्य कोई अनुमति दिए जाने का जिक्र किया गया है। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा भी 10 किलो वाट का हैवी कनेक्शन उक्त फॉर्म मालिका के नाम पर जारी कर दिया गया है। बड़ा सवाल यह भी है कि वर्षों से बंद पड़ी अमिताभ टेक्सटाइल की भूमि को इस तरह अवैध तरीके से कौन बेच रहा है? आखिर किसके संरक्षण में कोई भू माफिया इतनी बड़ी हरकत को अंजाम दे रहा है?

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!