कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले मनीष खंडूड़ी भाजपा में हुए शामिल

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। कांग्रेस को बड़ा झटका देने के बाद मनीष खंडूड़ी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा महानगर कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मनीष खंडूड़ी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मनीष खंडूड़ी ने 8 मार्च हो ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। मनीष खंडूड़ी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद शनिवार को मनीष खंडूड़ी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर देहरादून महानगर भाजपा कार्यालय में उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। मनीष खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे और उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूड़ी के भाई हैं। मनीष खंडूड़ी 2019 के लोकसभा चुनाव में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।

हालांकि, भाजपा के तीरथ सिंह रावत के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

उधर बीते पांच साल से मनीष खंडूड़ी कांग्रेस में काफी सक्रिय नेता के रूप में नजर आ रहे थे। लेकिन शुक्रवार को अचानक ही मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया। तभी से राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे थे कि मनीष खंडूड़ी जल्द ही भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की मौजूदगी में मनीष खंडूड़ी ने फिर से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

देहरादून। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वर्ष 2019 में गढ़वाल संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। मनीष पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र हैं। उनके पार्टी से तागपत्र देने पर कांग्रेस हाई कमान सकते में है और कार्यकर्ता हैरान हैं। नेता अभी त्यागपत्र को लेकर कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं।

इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि वह स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले मनीष के इस कदम को पार्टी के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। अभी उन्होंने आगे की रणनीति के बारे में कुछ जानकारी देने से इंकार कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!