MDDA ने ध्वस्त की 120 बीघा अवैध प्लॉटिंग

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को जनपद क्षेत्र में 120 बीघा में हुई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धौलास मे बगैर प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये हए लगभग 90 बीघा में अवैध प्लॉटिंग कर ली गयी थी। प्रकरण में अधिशासी अभियंता की ओर से इसके ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए थे। आज मौके पर पहुँची प्राधिकरण टीम ने पूरी अवैध प्लॉटिंग को धवस्त करा दिया। टीम में सहायक अभियंता पंकज पाठक, अवर अभियंता विपिन सैनी व सुपरवाइजर नरेंद्र उपस्थित रहे।

एक अन्य प्रकरण में सभावाला सहसपुर में एक व्यक्ति द्वारा लगभग 40 बीघा में अवैध प्लॉटिंग कर ली थी, जिसे एसडीएम के आदेशों पर उपरोक्त टीम की मौजूदगी में ध्वस्त कराया गया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे प्राधिकरण से अपने भवनों के नक्शे अवश्य पास कराएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!