पार्टी से बागी हुए एक और भाजपा सांसद, कांग्रेस में जाने की अटकलें

MS Malik
By
3 Min Read

राजस्थान की चूरू सीट से वर्तमान भाजपा सांसद राहुल कस्वां ने पार्टी से बगावत कर दी है. चर्चा है कि वह किसी भी समय कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में बीजेपी के लिए ये सीट चुनौती बनना तय बताया जा रहा है.

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा के हिसार से वर्तमान सांसद बिजेंद्र सिंह द्वारा पार्टी को झटका देने के बाद अब राजस्थान की चूरू लोकसभा सीट से वर्तमान में सांसद राहुल कस्वां की बगावत ने परेशान कर दिया है। पार्टी द्वारा टिकट कटने के बाद से ही कसवां बागी तेवर अपनाए हुए है. अब चर्चा है कि वह किसी भी समय दिल्ली जाकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं।

फिलहाल राहुल कस्वां ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लगातार ट्वीट के माध्यम से उनके बगावती तेवर लोगों के सामने आ रहे हैं. चर्चा है कि ऐसे में अगर राहुल कस्वां कांग्रेस में शामिल हो जाते हैं तो बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है और कांग्रेस की चूरू सीट पर जीतने की उम्मीदें बढ़ सकती है. दूसरी तरफ बीजेपी में भी राहुल कस्वां को लेकर कवायद जारी है. सूत्रों की माने तो वसुंधरा राजे और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कस्वां से मुलाकात की।

राहुल कस्वां ने ट्वीट किया था,”आखिर मेरा गुनाह क्या था…?क्या मैं ईमानदार नहीं था ? क्या मैं मेहनती नहीं था ?क्या मैं निष्ठावान नहीं था ? क्या मैं दागदार था ? क्या मैंने चूरू लोकसभा में काम करवाने में कोई कमी छोड़ दी थी ? मा. प्रधानमंत्री जी की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में, मैं सबसे आगे था.ओर क्या चाहिए था ? जब भी इस प्रश्न को मैंने पूछा,सभी निरुत्तर और निःशब्द रहे. कोई इसका उत्तर नहीं दे पा रहा.शायद मेरे अपने ही मुझे कुछ बता पाएं..”

बता दें कि चूरू सीट पर वर्तमान सांसद राहुल कस्वां हैं. उनका टिकट कट गया है. लगातार दो बार सांसद रहे राहुल कस्वां को इस बार बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया है.कस्वां परिवार की तीसरी पीढ़ी के राहुल कस्वां चूरू लोकसभा क्षेत्र से सांसद वर्तमान में हैं.और वह लगातार दो बार चुनाव जीते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!