कांग्रेस को बड़ा झटका: लोकसभा प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

MS Malik
By
2 Min Read

इंदौर में लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नाम वापस ले लिया है. सोमवार को वे विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन वापस ले लिया है.

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक दिन पहले जहां इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम का नामांकन निरस्त होते होते बचा था. तो वहीं आज नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन पर उन्होंने बड़ा खेल कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक अक्षय बम ने अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया है. अब इंदौर संसदीय चुनाव में कांग्रेस मैदान में नही हैं. आपको बता दें अक्षय बम बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला के साथ फॉर्म वापस लेने आए थे. अब ऐसा माना जा रहा है कि वे बीजेपी का दामन थाम सकते हैं, तो वही दूसरी तरफ अभी तक अक्षय बम ने नामांकन वापस लेने के पीछे की कोई वजह नहीं बताई है।

कांग्रेस और जीतू पटवारी को बड़ा झटका
अक्षय बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. यहां पर बीजेपी के सामने अब कोई नहीं बचा है. अक्षय का मुकाबला शंकर ललवानी से था. चुनाव के पहले ऐसा अंदेशा था कि शंकर ललवानी का टिकट कट सकता है. लेकिन आज कांग्रेस प्रत्याशी ने ही अपना नामांकन वापस ले लिया है. अक्षय बम फिलहाल बीजेपी ऑॅफिस में मौजूद हैं. ऐसा माना जा रहा है कि किसी भी वक्त वे बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने फोटो की शेयर
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा “इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी श्री अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष में जी के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!