दुखद: खाई में कार गिरने से युवती समेत पांच की मौत, एक घायल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून से मसूरी घूमने गए एक निजी कॉलेज के पांच छात्रों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। सभी मसूरी रोड स्थित आईएमएस कॉलेज में पढ़ते थे। इस घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिए हैं। इधर, मसूरी में लगातार हो रहे हादसों से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

मसूरी के कोतवाल अरविंद चौधरी के मुताबिक मसूरी- देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक युवती समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। ये सभी राजपुर क्षेत्र के मसूरी रोड स्थित आईएमएस कॉलेज देहरादून के छात्र छात्राएं बताए जा रहे हैं। सभी रात मसूरी घूमने गए थे और वहीं रुके थे सुबह दून वापस लौटते समय हादसा हुआ। इस हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!