किसान आंदोलन के समर्थन में किसान सभा का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत किसान विरोधी तीनों बिलों को निरस्त करने की मांग को लेकर आज किसान सभा बैनर के तले किसानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

आज किसान विरोधी कानून के विरोध में दीनदयाल पार्क से एकत्र होकर विरोधी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने सभी तीनों कानून वापस लेने के साथ ही सरकार के फूट डालो नीति का विरोध किया।

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सजवाण,कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद देवली, जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ,महामंत्री कमरूद्दीन ,कोषाध्यक्ष माला गुरूग, सीटू महामन्त्री लेखराज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ताजेन्द्र सिहं, गीता गैरोला, महिला मंच की निर्मला बिष्ट,मुस्तफा, विपिन गैरोला, वन श्रमजीवी यूनियन,सुधा देवली, इन्दु नौडियाल, नुरैशा, एस एस नेगी, जितेन्द्र गुप्ता, हिमांशु, अनन्त आकाश,अर्जुन रावत,भगवन्त पयाल,सोनाली, खजान सिंह,इमरान,शम्भू प्रसाद, फूल मोहम्मद भक्तू, कुलदीप,रविन्द्र,अनीता,संगीता, उमा आदि बडी़ संख्या में लोग शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!