उत्तराखंड: भाजपा विधानमंडल दल की बैठक सम्पन्न

MS Malik
By
1 Min Read

गैरसैंण/ देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल 21 अगस्त से गैरसैंण में शुरू हो रहा है। आज विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में विपक्ष के हमलों का धारदार तरीके से जबाव देने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में तय किया गया कि विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार के जनहित के बड़े फैसलों और कार्यों का सदन में पुरजोर तरीके से उल्लेख किया जाएगा।
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्यमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डा. धन सिंह रावत व रेखा आर्या, महाराज, विधायक बंशीधर भगत, अरविंद पांडे, विनोद कंडारी, किशोर उपाध्याय, खजान दास, सरित आर्या समेत कई अन्य विधायक मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!