उत्तराखंड कांग्रेस सेवा दल की समीक्षा बैठक 25 अगस्त को, प्रदेश अध्यक्ष माहरा बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे मौजूद

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस सेवा दल पूरे प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्यरत है। संगठन की कमान जब से पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमति हेमा पुरोहित के हाथों में आई है तब से कांग्रेस सेवादल एक नए रूप में निखर कर सामने आ रहा है साथ ही संगठन में कार्यकर्ताओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस संगठन सेवादल उत्तराखंड की एक समीक्षा बैठक 25 अगस्त को कांग्रेस भवन में आयोजित की जा रही है जिसमें संगठन की मजबूती के किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमा पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 25 अगस्त को कांग्रेस भवन में सुबह 9:30 बजे संगठन की समीक्षा बैठक रखी गई है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश प्रभारी कांग्रेस सेवादल विष्णु शर्मा जी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के बारे में भी विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!