राजधानी में रिटायर कर्नल के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा, ज्वैलरी बरामद

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून पुलिस ने रेसकोर्स में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी हुई तीन लाख रुपए की ज्वैलरी समेत नाबालिग चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 25/08/24 को वादी रमेश देव लोहटिया निवासी 6/7 गोविन्द नगर रेसकोर्स थाना नेहरू कॉलोनी द्वारा थाना नेहरुकोलोनी पर आकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनके घर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात्रि में दरवाजा तोड़कर घर से ज्वैलरी व नगदी चोरी कर ली गयी है। सूचना पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा वादी से घर मे घटित चोरी की घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। उक्त घटना के संबंध में उच्चाधिकारी गणों को अवगत कराया गया तथा घटना के संबंध मे प्राप्त तहरीर पर तत्काल थाना नेहरुकोलोनी पर मु0अ0सं0- 280/24 धारा- 305(a) भा0न्या0स0 पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मातहत अधिकारियो को घटना के खुलासे का निर्देश दिया। जिसके बाद थानाध्यक्ष नेहरु कॉलोनी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पास लगे cctv कैमरों को चैक किया गया तथा घटना करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

घटनास्थल के आसपास लगे cctv कैमरों को देखने के दौरान पुलिस टीम को दो संदिग्ध युवकों की फुटेज प्राप्त हुई। संदिग्ध दिख रहे युवकों की खोजबीन हेतु उनके हुलिए से मुखबिर तंत्र को अवगत कराया गया, पुलिस टीम के अथक प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दीपनगर रेलवे ग्राउंड से घटना को अंजाम देने वाले दो विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 03 लाख रुपये कीमत की शत प्रतिशत ज्वैलरी बरामद कर ली गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!