देश में कोरोना के मामले 1 करोड़ के पार, रिकवरी रेट सबसे ज्यादा

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच गया है. इस बीच राहत की खबर ये है कि देश में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना की रफ्तार धीमी हुई है. नए मामलों में कमी आने के साथ कोरोना मरीजों के ठीक होने की संख्या लगातार बढ़ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या एक्टिव मामलों से करीब 30% अधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते कुछ हफ्तों में कोरोना वायरस के औसत दैनिक पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट आ रही है. हालांकि, भारत में अब भी कोरोना के 3 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दर में वृद्धि हुई है।

भारत में कोरोना की चपेट से ठीक होने वाले मरीजों की दर 95% से अधिक है. भारत उन देशों में शामिल है जहां कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर सर्वाधिक है. भारत में प्रतिदिन ठीक होने वाले लोगों की संख्या, संक्रमितों की संख्या से अधिक सामने आ रही है. जिससे एक्टिव मामलों का ग्राफ लगातार घटता जा रहा है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!