CBI टीम ने KV के principal को घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। CBI टीम ने हरिद्वार जिले से केन्द्रीय विद्यालय के एक घूसखोर प्रिंसपल को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रधानाचार्य को शिकायतकर्ता से 30,000 रु. की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने के दौरान गिरफ्तार किया।

सीबीआई ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रिंसिपल के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप है कि आरोपी ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार में गार्ड, स्वीपर एवं माली जैसे संविदा कर्मचारियों से उनकी नौकरी जारी रखने के लिए उनके पर्यवेक्षक के माध्यम से 10,000 रु. प्रति माह की रिश्वत मांगी थी।

आरोपी प्रिंसिपल ने पिछले 10 महीनों के लिए 08 कर्मचारियों हेतु 80,000/- रु. की रिश्वत की मांग की (लगभग 1,000/- रु. प्रति व्यक्ति प्रति माह)। परस्पर बातचीत के पश्चात, आरोपी, रिश्वत की राशि को 50,000-60,000/- रु. तक कम करने पर सहमत हो गया।

सीबीआई ने जाल बिछाया एवं आरोपी को 30,000 रु. की रिश्वत की आंशिक राशि मांगने एवं स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ा।सीबीआई ने आरोपी के आवासीय एवं आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली, जिसमें कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!