बाजार में अश्लील हरकते कर माहौल खराब कर रही पांच महिलाएं गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह जिले की कानून व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर पुलिस को जिले में चल रही हर गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश जारी किया हुआ है। जिसके बेहतर परिणाम भी मिल रहे हैं। कभी नशाखोर पकड़े जा रहे हैं तो कभी चोरों को जेल की हवा खानी पड़ रही है।

ऐसे ही विकासनगर पुलिस को बाजार में कुछ महिलाओं द्वारा आने जाने वाले लोगो को अश्लील इशारे कर अपने पास बुलाने का प्रयास करने तथा उससे आने जाने वाले लोगो को दिक्कत होने की सूचना प्राप्त हुई।

प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची, मौके पर बाजार क्षेत्र में 05 महिलाओ द्वारा आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे करते हुए पाया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा पांचों महिलाओं को मौके से हिरासत में लिया गया, जिनके विरुद्ध थाना विकासनगर पर अंतर्गत धारा 296 भा0न्या0सं0 में मुक़दमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता
1- अनीता पत्नी तुलसी चौहान निवासी आदुवाला जुडली विकासनगर उम्र 45 वर्ष।
2- गेंदु देवी पत्नी विनोद निवासी रवाडा कालसी देहरादून उम्र 40 वर्ष।
3- जग्गा देवी पत्नी फकीरा निवासी रवाडा कालसी देहरादून उम्र 49 वर्ष।
4- सुलेखा देवी पत्नी अशोक निवासी मदीना बस्ती विकासनगर मूलपता बसंतपुर सीवान बिहार उम्र 40 वर्ष।
5- सबीना उर्फ बेबी पत्नी मुख्तार निवासी पहाडी गली विकासनगर उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!