Dehradun: सर्वाधिक सदस्य बनाने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ अग्रवाल सम्मानित

MS Malik
By
1 Min Read


देहरादून। भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर में संगठन पर्व की प्रादेशिक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को प्रदेश में महानगर देहरादून की सबसे अधिक सदस्यता करवाने के लिए संयुक्त रुप से सम्मानित किया गया।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि आपके द्वारा मुझे सम्मानित किया जा रहा है यह महानगर के कार्यकर्ताओं की कार्यशैली संगठन के प्रति समर्पण एवं उनके कार्य कुशलता के कारण ही हो पाया है मैं मंच से सभी अतिथिगणों एवं महानगर के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का हृदय से आभार धन्यवाद देता हूं कि महानगर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगातार निष्ठा के साथ कार्य कर रहा हैं।कार्यक्रम में प्रदेश के सभी सम्मानित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!