Dehradun: पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर, 14 मुकदमें हैं दर्ज

MS Malik
By
1 Min Read

 

देहरादून। देहात क्षेत्र में मांडुवाला में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाश की मुठभेड़। सेलाकुई थाना क्षेत्र भाऊवाला में पुलिस- बदमाश की मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली उपचार हेतु तत्काल प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया।

एसएसपी देहरादून द्वारा घटनास्थल पहुंचकर अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली गई मुठभेड़ में घायल बदमाश थाना क्लेमेनटाउन का हिस्ट्रीशीटर है जिस पर गैंगस्टर समेत कई संगीन अपराध दर्ज है।

बदमाश की पहचान लक्ष्मण उर्फ लकी निवासी गोकुलधाम क्लेमेनटाउन थाना क्लेमेनटाउन के रूप में हुई है। बदमाश पर चोरी, नकब्जानी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर, अनैतिक देह व्यापार इत्यादि के कुल 14 मुकदमें दर्ज हैं। चार दिसम्बर को सेलाकुई में हुई नकब्जनी की घटना में शामिल था बदमाश जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।

मुठभेड़ के दौरान बदमाश से पल्सर मोटरसाइकिल 280 व 315 बोर का देसी तमंचा व खोखा कारतूस बरामद हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा भी अस्पताल जाकर घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!