कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा में शामिल

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर सामने आई है। कांग्रेस को गढ़वाल क्षेत्र में बड़ा झटका देते हुए भाजपा ने श्रीनगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष को पार्टी में शामिल किया है। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी को भाजपा की औपचारिक सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व में कम अंतर से पालिका अध्यक्ष चुनाव हारने वाली निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती आशा उपाध्याय एवं ऋषिकेश से कांग्रेस पार्षद जगत नेगी और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पुष्कर बंगवाल ने भी भाजपा का दामन थामा।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी नए लोगों को बधाई देते हुए निकाय चुनावों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लगातार विभिन्न दलों से लोगों के आने का क्रम बताता है कि प्रदेश में हवा का रुख भाजपा की तरफ हैं। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, कौस्तुभानन्द जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, विजय कपरवाण, सुषमा रावत समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!