181 पर कॉल कीजिए. आधार नंबर दीजिए. एक दिन में बनेगा आय और जाति प्रमाण पत्र ; वाट्सएप पर मिलेगी कॉपी

MS Malik
By
1 Min Read

भोपाल। अगर आप मध्यप्रदेश के निवासी हैं और अपना आय या मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान हो रहे हैं, तो चिंता मत कीजिए। अब आपको सिर्फ 181 पर कॉल करना होगा। यहां आधार नंबर बताना होगा। प्रमाणपत्र आपको एक दिन वाॅट्सऐप पर मिल जायेगा।

होशंगाबाद के बाबई में शिवराज ने कहा, ‘ये योजना लाखों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के लिए वरदान साबित होगी, जो प्रतिदिन इन सेवाओं के लिए हजारों की संख्या में आवेदन देते हैं। एक फोन कॉल पर नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने वाला मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य बन गया है।

शिवराज ने कहा कि ‘मात्र आधार कार्ड की जानकारी देकर अब लोग मात्र एक दिन में प्रमाण-पत्र घर बैठे व्हाट्सएप के माध्यम से हासिल कर सकते हैं। आज से हम योजना को दो सर्वाधिक जन उपयोगी सेवाएं- आय प्रमाण-पत्र एवं मूल निवासी प्रमाण-पत्र के जरिए प्रारंभ कर रहे हैं।’

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!