राजपुर पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा, चोरी हुई ज्वैलरी के साथ आरोपी गिरफ्तार

MS Malik
By
3 Min Read

www.astitvatimes.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में राजपुर थाना क्षेत्र के धौरण खास में हुई चोरी का राजपुर पुलिस टीम ने खुलासा कर दिया है। राजपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी हुई ज्वेलरी बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक 24 जनवरी को रविंद्र शर्मा निवासी धोरण खास ने थाना राजपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर द्वारा उनके धोरण खास स्थित बंद मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण व नगदी चुरा लिए हैं। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 14/25 अंतर्गत धारा 305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा दिये गये निर्देश पर राजपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आईटी पार्क के पास तपोवन रोड पर चैकिंग के दौरान घटना में शामिल अभियुक्त राहुल उर्फ सिद्दार्थ पुत्र सतीश निवासी आर्यनगर नई बस्ती थाना डालनवाला उम्र 25 वर्ष को चोरी की गई लगभग पांच लाख रुपए की ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त राहुल ने बताया कि वह आर्य नगर नई बस्ती का निवासी है तथा नशे का आदी है। अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना में प्राप्त ज्वैलरी को अभियुक्त बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त का पूर्व में भी विभिन्न अपराधों में जेल जाना प्रकाश में आया है।

राहुल का आपराधिक इतिहास
1- मु०अ०स०- 312/24, धारा- 303/ 317(2) भा0न्या0सं0 थाना रायपुर
2- मु०अ०स०- 386/22, धारा- 379/411 भा0द0वि0, थाना रायपुर
3- मु०अ०स०- 04/24, धारा- 379/411 भा0द0वि0, थाना डालनवाला

पुलिस टीम
1- पीडी भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आई०टी० पार्क
3- कां0 विशाल
4- का0 प्रदीप
5- का0 सुशील

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!