मसूरी में आवास निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी ने की सचिव बगोली से मुलाक़ात

MS Malik
By
1 Min Read

डिमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत आवास बनाने पर हुई चर्चा

देहरादून। सोमवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सचिवालय में आवास विभाग के सचिव शैलेश बगोली से मुलाकात कर मसूरी में आवास निर्माण करने के लिए चर्चा की। उन्होने कहा कि मसूरी में वैंडर जोन एवं शौचालयों का निर्माण कराया जाना भी अति आवश्यक है।

विधायक जोशी ने बताया कि मसूरी में आवासविहीन लोगों को ठंड के दिनों में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी मसूरी में आवास निर्माण नहीं हो सके थे, जिस कारण से मसूरी की आवास समस्या का निदान अभी तक नहीं हो सका। उन्होंने आवास सचिव से भवनों के निर्माण की बात कही।

विभागीय सचिव शैलेश बगोली ने विधायक जोशी को आश्वस्त किया है कि छोटे-छोटे वैंडर जोन बनाने के साथ-साथ विभाग द्वारा शौचालय निर्माण का कार्य भी किया जायेगा।

आवासविहीन लोगों के लिए आवास बनाने की बात पर सचिव ने कहा कि डिमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत बेहतर तकनीक से युक्त भवनों का निर्माण कराया जाऐगा। उन्होनें कहा कि आवास निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध होना ज़रूरी है जिसके लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!