केंद्रीय मंत्री की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

MS Malik
By
3 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

नई दिल्ली।महाराष्ट्र के पुणे शहर के स्वारगेट डिपो में बस में युवती से हैवानियत की घटना के बाद अब जलगांव से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां कुछ मनचलों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद बीजेपी नेता खुद पुलिस स्टेशन पहुंचीं। जिसके बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, जलगांव जिले के मुक्ताईनगर के कोथली गांव में आयोजित संत मुक्ताई यात्रा के दौरान यह घटना हुई। जहां केंद्रीय मंत्री की बेटी और कुछ अन्य लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई। इस घटना के बाद मंत्री अपने काफिले के साथ खुद थाने गयीं और पुलिस अधिकारियों से बात की। उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

मंत्री के सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर मुक्ताईनगर पुलिस स्टेशन में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बीजेपी नेता ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस से तीखे सवाल किए और पूछा कि अगर उनकी बेटी के साथ इतनी सुरक्षा के बावजूद इस तरह की घटना हो सकती है, तो आम लड़कियों के साथ क्या होगा? उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे मनचलों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
इस बीच पुलिस भी हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अभी तक सभी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। आरोपियों का राजनीतिक दलों से संबंध है।

क्या है मामला?
मुक्ताईनगर में यात्रा महोत्सव के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री की बेटी अपनी सहेलियों के साथ घूमने गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान कुछ मनचले लड़कों ने उन पर भद्दी टिप्पणियां शुरू कर दीं। जब सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो युवक गार्ड से ही भीड़ गए। आरोपी युवकों ने अपनी हरकतें जारी रखीं। हालात इतने बिगड़ गए कि लड़कियों को भी कथित तौर पर धक्का लगा।
घटना के बाद सुरक्षा गार्ड पुलिस स्टेशन पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। उनके पीछे-पीछे बीजेपी नेता और केंद्रीय भी पुलिस थाने पहुंच गईं और पुलिस पर नाराजगी जाहिर की। इस घटना के बाद महाराष्ट्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि अगर एक केंद्रीय मंत्री की बेटी तक सुरक्षित नहीं है, तो आम लड़कियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। यह मामला अब पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!