मसूरी रोड़ पर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। देहरादून- मसूरी मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने कार से छलांग लगाकर जान बचाई। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। वहीं घटना की सूचना पर सीओ मसूरी मनोज असवाल के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रात्रि 2 बजे से सुबह तक जारी रहा।

सीओ मसूरी मनोज असवाल ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति ने कार से छलांग लगाकर जान बचाई, जिसने पुलिस को घटना की सूचना दी। कार में सवार अन्य दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस फायर सर्विस एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे दोनों युवकों के शव को निकाला गया।

मसूरी फायर ऑफिसर धीरज ने बताया कि देर रात से सुबह तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण शवों को निकालने में दिक्कतें आई। उन्होंने आगे बताया कि मेजर अंशुमान त्रिखा के द्वारा अपने मोबाइल से सरकारी फोन पर व्हाट्सएप कॉल कर बताया गया कि झड़ीपानी के पास देहरादून की ओर जाते हुए हमारी गाड़ी गिर गई है। अंशुमान ने बताया कि हम लोग देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आए थे, वापस जाते हुए गलोगी पावर हाउस के पास कार्य नियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मृतक के नाम सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून है। उन्होंने कहा कि कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!