सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला- अब घटिया निर्माण के जिम्मेदारों से ही होगी नुकसान की भरपाई

MS Malik
By
2 Min Read


गाजियाबाद में हादसे के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़े एक्शन लिए हैं।
दंगाइयों से क्षतिपूर्ति जैसे सख्त कदम उठाने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार ऐसी कार्रवाई का निर्देश दिया है कि घटिया निर्माण के जिम्मेदार ठेकेदार और इंजीनियरों से ही नुकसान की भरपाई के साथ ही अब पीड़ित परिवारों को दी जा रही मुआवजा राशि भी वसूली जाएगी।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। गाजियाबाद से लखनऊ तक खलबली मचा देने वाली मुरादनगर की घटना ने सरकारी तंत्र में गहरे बैठे भ्रष्टाचार का उदाहरण पेश किया है तो अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सख्त कार्रवाई की नजीर पेश करने के एक्शन में नजर आ रहे हैं। दंगाइयों से क्षतिपूर्ति जैसे सख्त कदम उठाने वाले सीएम योगी ने पहली बार ऐसी कार्रवाई का निर्देश दिया है कि घटिया निर्माण के जिम्मेदार ठेकेदार और इंजीनियरों से ही नुकसान की भरपाई के साथ ही अब पीड़ित परिवारों को दी जा रही मुआवजा राशि भी वसूली जाएगी। आरोपितों पर रासुका भी लगाया जाएगा।

मुरादनगर की घटना के बाद अधिकारियों को आड़े हाथों ले चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भी इस दर्दनाक घटना को लेकर लोकभवन में बैठक की। उन्होंने श्मशान घाट की छत के घटिया निर्माण के जिम्मेदार ठेकेदार और इंजीनियर से ही सरकारी नुकसान की भरपाई का निर्देश दिया। वहीं, मृतक आश्रित परिवारों की मुआवजा राशि दो लाख से बढ़ाकर दस लाख रुपये कर दी। इस पैसे की वसूली भी इन्हीं आरोपितों से की जाएगी। सरकार के मुताबिक, इस तरह की यह पहली कार्रवाई होगी।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!