आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में नही है कोई वजूद : उनियाल

MS Malik
By
4 Min Read

देहरादून। आगामी 2022 के चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी अपनी जमीन उत्तराखंड में तलाश रही है। उसके नेता भाजपा नीत सरकार को चुनौती देने की कोशिश कर रहे‌ हैं। जबकि खुद उसका उत्तराखंड में कोई वजूद ही नहीं है। यह बातें भाजपा के महानगर सह मीडिया प्रभारी गिरीराज उनियाल ने मीडिया को जारी एक बयान में कही।

उनियाल ने कहा कि आप को लगता है जिस तरह उसने दिल्ली में लोगों को झूठे सब्जवाग दिखाए,वही वो इस पहाड़ी राज्य के लोगों को बरगला लेगा। लेकिन उत्तराखंड की जानता इसके विपरीत है ,यहां उसके लिए यह सब आसान नहीं होगा। यहां का जनमानस राष्ट्रीय मुद्दों पर अपना मत‌‌ देता है और उसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।

उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड का जनमानस शिक्षित मतदाता है वह किसी झांसे में आने वाला नहीं है। राज्य के मतदाता को मालूम है कि इस समय केंद्र और राज्य सरकार में बीच अच्छा तालमेल है। जहां देश में नरेन्द्र तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश में त्रिवेंद्र की सरकार जनहित में काम कर रही है। आज प्रदेश में विकास ने रफ्तार पकड़ी है। जहां एक ओर केंद्र सरकार द्वारा कई योजना प्रदेश हित में चल‌ रही हैं,चाहे ऑल वेदर रोड हो‌ या फिर ‌ ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का कार्य जिस रफ्तार से चल रहा है। उसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा कई कल्याणकारी ‌योजनाएं प्रदेश में ‌ इस समय‌ संचालित‌ हैं। जो अब धरातल पर दिख रही हैं।

उनियाल ने कहा कि ‌राज्य सरकार द्वारा भी प्रदेश हित में अनेकों कार्य किये जा रहे हैं। त्रिवेंद्र सरकार लगातार प्रदेश‌ के विकास में लगी है। राज्य देश‌ का एकमात्र राज्य है,जहां गन्ना किसानों को पूरा भूगतान किया गया। जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है, देश में उत्तराखण्ड एकमात्र ऐसा राज्य है जहां आयुष्मान कार्ड के जरिए सभी को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। वर्षोंं से लंबित डोबरा चांटी पुल का निर्माण हो,या राजधानी के फ्लाईओवर का निर्माण,जो समय से पूर्व बनाये गये‌ है,गैरसैंण के‌ भराड़ीसैंड़ को ग्रीष्मकालीन राजधानी हो या, श्राईन बोर्ड का गठन‌ कर चारधाम में यात्रियों के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध कराना, अपने‌ आप में बड़े निर्णय हैं। इसके अलावा रोजगार हो ,या पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि पर त्रिवेंद्र सरकार का कार्य प्रदेश हित में है। सूर्य धार जलाशय के निर्माण से‌ जहां एक ओर तीस हजार क्षेत्रवासियों को पीने और सिंचाई के लिए पानी मिलेगा वहीं राजधानी में एक नया पर्यटक स्थल बन रहा है। ऐसे ही जलाशय राज्य में कई जगह बनाने का सरकार द्वारा मंजूरी मिल गई है।

उनियाल ने कहा कि इन सबके ‌बावजूद आप राज्य में सरकार बनाने का एक झूठा सपना‌ देख रही है यही सपना बसपा ,सपा , शिवसेना के अलावा की राजनीतिक पार्टियां देख चुकी हैं पहाड़ी प्रदेश में जहां बसपा का हाथी नहीं चढ़ पाया तो वहीं सपा की साइकिल भी पंचर हो गई।

‌आप भाजपा को तो कोई नुक़सान नहीं पहुंचा रही है हां कांग्रेस को जरूर झटका लगाने के लिए काम करेगी। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूती से खड़ा है। हाशिए पर चले‌ गए नेताओं के भरोसे यदि आप चुनाव‌ लड़ने की सोच रही है तो यह उसके लिए ही घातक होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!