शबाना ने बेची शर्म: बहन संग कर रही थीं नशा तस्करी, दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

नशा तस्कर पुलिस से बचने के लिए महिलाओं के माध्यम से करा रहे अवैध मादक पदार्थो की सप्लाई

देहरादून। राजधानी पुलिस ने अवैध चरस की तस्करी कर रही दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 730 ग्राम चरस भी बरामद हुई है। नशा तस्कर सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

थाना रायपुर पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ नशा तस्करों द्वारा बेहट सहारनपुर से भारी मात्रा में अवैध चरस देहरादून में सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोमनाथ नगर किशन डेयरी के पास से 02 महिला नशा तस्करों 1- शबाना 2- राजीदा को कुल 730 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया, जिनके विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में अभियुक्ताओं द्वारा बताया गया कि वह दोनों सगी बहने हैं व पिछले कुछ समय से चरस बेचने के काम में लिप्त है, उनके द्वारा बेहट सहारनपुर क्षेत्रों से चरस एकत्रित कर ऊँचे दामो में देहरादून में सप्लाई की जाती है। उनके द्वारा स्वयं उक्त चरस को एकत्रित कर अलग अलग स्थानों पर सप्लाई किया जाता था, क्योंकि महिला होने के कारण कोई उन पर आसानी से संदेह नहीं करता था। अभियुक्ताओं से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करो के नाम भी बताए हैं, जिसके संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1- शबाना पत्नी नबाब निवासी ग्राम जसमोर, थाना बेहट, जिला – सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र- 28 वर्ष

2- राजीदा पत्नी इंतजार निवासी ग्राम जसमोर, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र- 35 वर्ष

बरामदगी
730 ग्राम अवैध चरस

पुलिस टीम
1- उ0नि0 राजीव कुमार धारीवाल, चौकी प्रभारी मयूर विहार
2- उ0नि0 रजनी चमोली
3- कानि0 हिमांशु कुमार
4- म0का0 शोभा सेमवाल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!