राजधानी में धड़ल्ले से बिक रही ब्रांडेड कंपनी की नकली सिगरेट, 22 हज़ार से अधिक पैकेट बरामद

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स ने राजधानी देहरादून में छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनी की नकली सिगरेट के कारोबार का खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ देहरादून को अनुक्लप सिंह लान्सर नेटवर्क कम्पनी के मैनेजर ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि देहरादून के कुछ सिगरेट तम्बाकु एवं अन्य प्रोडेक्ट के व्यपारियों द्वारा गोल्ड फ्लैक एवं अन्य ब्रांडेड कम्पनियों की नकली छोटी व बडी सिगरेटों को अवैध रुप से विक्रय किया जा रहा है जिनके गोदामों पर नकली सिगरेटो की खेप होने की संभावना है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा के निर्देशन में टीम का गठन किय गया।

एसटीएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व आई0टी0सी0 के अधीकृत कम्पनी लान्सर नेटवर्क के प्राधिकारियों के साथ सयुंक्त रूप से टीम बनाकर क्षेत्र में गोदामो व दुकानों पर छापेमारी की। जिसमें निशान्त ट्रेर्डस, दर्शनी गेट निकट गुरूद्वारा के गोदाम पर गोल्ड फलैक की नकली सिगरेट बरामद हुई। जांच में यह सामने आया कि इन नकली सिगरेटों को बिना किसी वैधानिक अनुमति और कर अदायगी के सिगरेट तैयार कर स्थानीय बाजारों सहित अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था।

उक्त नकली सिगरेट विक्रेता व्यापारियों का गिरोह है जिनका सम्बन्ध मुजफ्फरनगर व दिल्ली से है जो लोग मुख्य रूप से उत्तराखण्ड राज्य में सप्लाई करते है। उत्तराखण्ड के निशान्त जैसे अन्य थोक विक्रेता उक्त व्यक्तियों से नकली सिगरेट को सस्ते दामो में लेकर असली के रूप में फुटकर विक्रेताओं को उचित दामों में बेचते है, और जिसका लेन-देन बैंक के माध्यम से ना करके नकद किया जाता है। जिससे यह नकली माल को असली रेट में बेच कर टैक्स चोरी कर काफी मुनाफा कमाते है। छापामारी के दौरान निशान्त के गोदाम से कुल 22100 नकली सिगरेट बरामद हुई जिसके पैकेट पर गोल्ड फलैक लिखा है जिसको कम्पनी के प्रतिनिधी द्वारा चैक किया गया तो उक्त गोल्ड फ्लैंक नकली होना पाया गया।

सिगरेट के डिब्बो पर लिखी इबारत नकली है जिसको असली मार्का से कापी की गई है और असली बताकर बाजार में बिक्री की जा रही है। उक्त माल को सील किया गया तथा निशान्त के विरूद् कापी राईट एवं बीएनएस की उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। छापेमारी में कुल 22100 नकली सिगरेट बरामद किए गए। उक्त प्रकरण में लाखों रूपये की कर चोरी कर सरकार को चूना लगाया जा रहा है। पैकेट्स पर जाली बारकोड ब्रांड लोगो और स्वास्थ्य चेतावनी की नकल की गई थी। यह पूरा नेटवर्क संगठित ढंग से चलाया जा रहा है। एसटीएफ द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने हेतु अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है। यह भी संदेह है कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों अथवा अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हो सकते हैं।

राज्य में नकली उत्पादों के निर्माण व वितरण से न केवल राजस्व को भारी नुकसान होता है बल्कि यह आम नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। ऐसे अपराधों के प्रति एसटीएफ सख्त रुख अपनाए हुए है और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

STF SSP ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें किसी दुकानए गोदाम या व्यक्ति द्वारा नकली उत्पाद बेचे जाने की जानकारी मिलती हैए तो वे तत्काल पुलिस या एसटीएफ को सूचित करें। आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस टीम…

1. निरीक्षक नन्द किशोर भट्ट

2. उ0 नि0 विद्या दत्त जोशी

3. हे0का संदेश यादव

4. हे0का सुधीर केसला

5. हे0का0 देवेन्द्र नेगी

6. हेका0 प्रमोद सिंह

7. का0 कादर खान

8. का0 शैलेश भट्ट

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!