लक्ष्मीपुर से आसमीन को मिल रहा जनसमर्थन

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

ग्राम पंचायत में व्याप्त समस्याओं के समाधान को लड़ रही पंचायत चुनाव: आसमीन

सहसपुर ब्लॉक की लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत के लिए प्रधान ऐसा हो, जो गाँव की तक़लीफ़ों को समझे, बच्चों की उम्दा तालीम, बुजुर्गों और मां बहनों के साथ ही हर वर्ग का भविष्य संवारे और हर घर तक तरक़्क़ी पहुँचाए।

देहरादून। सहसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में द्वितीय चरण यानी 28 जुलाई को मतदान होगा। जिसके लिए सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगाने के साथ साथ गांव के विकास के लिए अपनी प्राथमिकताएं भी जनता के सामने रख रहे हैं।

लक्ष्मीपुर से प्रधान पद की प्रत्याशी श्रीमती आस्मीन पत्नी सनव्वर अली क्षेत्र के विकास के साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर काफी गंभीर हैं। उन का कहना है कि गांव का विकास ही उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

श्रीमती आसमीन का कहना है कि उनका बचपन भी एक गाँव में ही बीता है। उन्होंने बचपन से गाँव की परेशानियाँ देखी हैं –जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा लड़कियों की पढ़ाई का रुक जाना, नियमित सफाई के अभाव में नलियों की गंदगी, बिजली की कमी. खराब लाइटों की समय से मरम्मत नही होना है। उनका कहना है कि अगर गांव के बड़े बुजुर्गों भाई बहनों का साथ मिला तो ये सभी समस्याएँ प्राथमिकता के साथ खत्म करने के लिए काम किया जाएगा।

📚 गाँव में बनेगा बेटियों का स्कूल

श्रीमती आस्मीन का कहना है कि आज भी कई बेटियों की पढ़ाई सिर्फ़ इसलिए छूट जाती है, क्योंकि पास में कोई स्कूल नहीं है। इसलिए उनका सबसे बड़ा सपना है – लक्ष्मीपुर में लड़कियों के लिए एक अच्छा स्कूल बनवाना है। जिससे गांव की बच्चियों को दीनी और दुनियावी तालीम एक ही छत के नीचे मिल सके और क्षेत्र की बेटियाँ घर के पास रहकर ही पढ़ सकें, आगे बढ़ सकें और कोई पीछे न रहे।

💡 गाँव में रोशनी हर गली में

गाँव की कई गलियों में आज भी अंधेरा है, जिससे रात को निकलना मुश्किल होता है। कहीं खंबे की लाईट खराब हो जाती है तो जल्दी से सही नही होती
इस बारे में आसमीन का कहना है कि हम वादा करते हैं – हर गली में लाइट लगेगी, ताकि बच्चे, बुज़ुर्ग और महिलाएँ सुरक्षित महसूस करें।

साफ़-सफ़ाई और नालियों की सुध
नालियों की नियमित सफाई नही होने से गंदगी सड़क पर बहने के साथ ही और नालियों की बदबू से गाँव वाले परेशान रहते हैं।
अब हर मोहल्ले की नालियों की नियमित सफ़ाई होगी, नई नालियाँ बनाई जाएँगी ताकि बीमारी ना फैले और गाँव साफ़-सुथरा बने।

—
आपका एक वोट, लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत का भविष्य बदल सकता है।
इस बार मौका दें – आसमीन पत्नी सनव्वर अली को

विकास की बात हो – तो सिर्फ़ श्रीमती आसमीन पत्नी सनव्वर अली के साथ।

*आसमीन ने सभी मतदाताओं से गुज़ारिश करते हुए 28 तारीख को वोट डालते समय चुनाव चिन्ह 🌾 (अनाज की बालियां) वोट डालने की अपील की*

याद रखिए सही मतदान ही हमारे गांव के विकास और बच्चों की तरक्की को आगे बढ़ाने का काम करेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!