कांग्रेस नेता सुशांत बोहरा ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

मसूरी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेता सुमेंद्र बोहरा सुशांत ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी ताकत है और वह भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलते हुए मसूरी के विकास के लिए कार्य करना जारी रखेंगे

देहरादून। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं नगर निगम पार्षद सुमेंद्र बोहरा सुशांत ने समस्त क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं।

कांग्रेस नेता सुशांत बोहरा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से हमें धर्म, सत्य और न्याय की राह पर चलने की प्रेरणा दी है और यही मार्ग राजनीति में भी सबसे महत्वपूर्ण है।

बोहरा ने कहा कि वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं। मसूरी विधानसभा की जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह श्रीकृष्ण ने हमेशा अन्याय और अधर्म का अंत किया, उसी प्रकार वे भी जनता के सहयोग से क्षेत्र में फैली अव्यवस्थाओं को समाप्त कर विकास का नया अध्याय लिखेंगे।

उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर, व्यापारियों को सुविधाएँ, किसानों और आमजन को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बोहरा ने कहा कि मसूरी की जनता लंबे समय से बदलाव चाहती है और यह बदलाव केवल जनता की ताकत से ही संभव है।

सुशांत बोहरा ने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। बोहरा ने क्षेत्रवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि “भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद और जनता का समर्थन, यही मेरी असली पूँजी है।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!