प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी रिटायर्ड IAS अधिकारी एके शर्मा भाजपा में शामिल

MS Malik
By
2 Min Read

प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीतिक पारी खेलने को आतुर रिटायर्ड आइएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। मकर संक्रांति के पर्व पर लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में एके शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के इस विश्वस्त अधिकारी को खास भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश भेजा गया है। 2001 में जब मोदी गुजरात के सीएम बने थे तो शर्मा उनके सचिव थे। 2014 में मोदी के पीएम बनने के बाद वे पीएमओ से जुड़े थे। शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उनकी अनुपस्थिति में आभार जताते हुए कहा कि वह मऊ जिले के पिछड़े गांव से ताल्लुक रखते हैं। वह राष्ट्रवाद और पार्टी की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। एके शर्मा ने पार्टी ज्वाइन करने के बाद कहा कि मैं भाजपा में आने पर खुश हूं। अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि मैं पार्टी में शामिल होकर आज गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। देश में दल और पार्टियां बहुत हैं। मैं किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं हूं, फिर भी भाजपा जैसी पार्टी का सदस्य बन गया हूं। यह काम सिर्फ मोदी जी और भाजपा ही कर सकती है। पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे स्वीकार करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!