कईं लोग हुए कांग्रेस में शामिल, राहुल प्रियंका गांधी सेना लगातार कर रही है मजबूती को प्रयास : महेन्द्र मित्तल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राहुल प्रियंका गांधी सेना के विकासनगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में आज नवाब गढ़ निवासी अनेक व्यक्तियों ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
संगठन के शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव देश प्रेमी के प्रयास से आज फुल नंबर एक निवासी समाजसेवी मदन लाल के नेतृत्व में यह लोग राहुल प्रियंका गांधी सेना में शामिल हुए. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने मदनलाल को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जनता स्थानीय विधायक और भारतीय जनता पार्टी की सरकार से दुखी हो चुकी है. जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है. लोग लगातार राहुल प्रियंका गांधी सेना में शामिल होकर कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा कर रहे हैं।

उन्होंने आज शामिल होने वाले लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस की सरकार आने पर लगातार पहले की तरह विकास कार्य सुचारू रूप से शुरू होंगे और जनता की तमाम समस्याएं भी हल की जाएंगी।

राहुल प्रियंका गांधी सेना की सदस्यता लेने वालों में गुरु वरदान, गुरदीप सिंह, सोनू, नरेश, सलीम, बिलाल, मुकेश आदि प्रमुख हैं। इस मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह, इरशाद, भास्कर चुग, जीवन सिंह, शुभम आदि भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!