पंडित नारायण दत्त तिवारी  की जयंती एवं पुण्यतिथि पर लालचंद शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती और 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने तिवारी जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वे एक ऐसे जननायक थे जिन्होंने हमेशा विकास, औद्योगिकीकरण और रोजगार को प्राथमिकता दी।

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने तिवारी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राजेश चमोली, दिनेश कौशल, मुकेश सोनकर, साधना तिवारी, अनुराधा तिवारी और बबीता सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने तिवारी जी के आदर्शों पर चलने और उनके दिखाए मार्ग पर प्रदेश के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!