हरीश-प्रीतम ने संयुक्त रूप से किया प्रभुलाल बहुगुणा के कार्यालय का उद्घाटन

MS Malik
By
5 Min Read

देहरादून। 2017 के विधानसभा चुनाव में रायपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे प्रभुलाल बहुगुणा के कार्यालय का कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बोलते हुए हरीश रावत ने डबल इंजन की सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लगभग 4 साल के कार्यकाल में प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ रहे दामो से आम नागरिक बहुत परेशान हैं पेट्रो उत्पादों के भाव बढ़ने से महंगाई में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रीतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक प्रदेशवासी की लड़ाई को सदन से लेकर सड़क तक लड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता 2022 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का कार्य करेगी।

कार्यालय के उदघाटन अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,प्रदेश सचिव सुमित नेगी मोंटू, रायपुर विधानसभा प्रभारी सागर मनवाल, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप मल्ल, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, पूर्व प्रधान राजेश डोगरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल पवार रॉबिन, युवा कांग्रेस नेता तुषार पाल, पूर्व प्रधान अनमोल चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू डोभाल, पार्षद इलियास अंसारी, पार्षद हुकुम सिंह गड़िया,पार्षद अमित भंडारी, पूर्व प्रधान घनश्याम पाल,अजबपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय गुप्ता, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीत डोभाल, महेन्द्र पंवार, पूर्व प्रदेश सचिव तेजेंद्र रावत मन्नू, पूर्व प्रधान अनमोल चौहान, सुमित देवरानी,सरिता बिष्ट,प्रतिमा शर्मा, नीरज रावत सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

हरीश-प्रीतम की जोड़ी ने किया प्रभु लाल बहुगुणा के कार्यालय का उद्घाटन

हरीश प्रीतम को एक साथ देख कार्यकर्ताओं का बढ़ा उत्साह

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!