दून में अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, त्यूणी निवासी महिला भी हिरासत में

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

पूर्व में महिला से मिलने तीन बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था अभियुक्त, फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने में अभियुक्ता रीना चौहान की सहायता करने वाले कुछ लोग भी हैं पुलिस के रडार पर

देहरादून। राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक एवं उसकी भारतीय पत्नी को गिरफ्तार किया है। कुछ समय पूर्व LIU एवं पुलिस को अवैध रूप से भारत में आकर रह रहे एक बांग्लादेशी पुरूष के नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में महिला संग रहने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हिरासत में लिये गये व्यक्ति ने अपना असली नाम ममून हसन पुत्र मौ० अली यासीन निवासी मूल पता आनंदोवास थाना मुजीबनगर जिला मेहरपुर बांग्लादेश व महिला द्वारा अपना नाम रीना चौहान पुत्री श्री विश्वजीत सिंह निवासी ट्यूटार पोस्ट बर्नाड तहसील त्यूणी जनपद देहरादून बताया।

सख्ती से पूछताछ करने पर रीना ने बताया कि वह वर्तमान में ममून हसन के साथ अलकनंदा इन्क्लेव नेहरू कालोनी में किराये पर रहती है व उसके द्वारा ममून हसन के भारत के फर्जी प्रमाण पत्र अपने पूर्व पति सचिन चौहान के नाम पर बनाये गये हैं तथा वर्तमान में वह ममून हसन (सचिन चौहान) के साथ पति पत्नी के रूप में रह रहे हैं। फर्जी पहचान पत्र बनवाकर अवैध रूप से भारत में रहने पर आरोपी के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी पर अन्तर्गत धारा 420/ 467/ 468/ 471/ 120 बी भादवि व धारा 3 पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920 व 14 विदेशी अधिनियम पंजीकृत कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से फर्जी प्रमाण/पहचान पत्र व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये गये हैं। फर्जी पहचान पत्र बनवाने में अभियुक्त व अभियुक्ता की सहायता करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं। जिनके विरूद्ध भी पुलिस सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रीना से उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी, जिससे नजदीकियां बढने पर वह 2019 में रीना से मिलने टूरिस्ट वीजा पर बांग्लादेश से भारत आया रीना से उसकी मुलाकात देहरादून में हुई। जहां अभियुक्त 02 माह तक अभियुक्ता रीना के साथ रहकर वीजा खत्म होने के बाद बांग्लादेश वापस चला गया। इसके बाद आरोपी पुन: इसी प्रकार वर्ष 2020 व 2021 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया तथा कोरोना काल में वीजा समाप्त होने के बाद रीना को साथ लेकर बंगलादेश लौट गया।

कुछ समय बंगलादेश में रहने के बाद फिर से अवैध रूप से बार्डर पार कर भारत वापस आकर देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर किराये पर पति पत्नी की तरह रहने लगे। रीना ने पूछताछ में बताया कि वह त्यूणी/देहरादून की निवासी है व पूर्व मे उसका विवाह त्यूणी निवासी सचिन चौहान के साथ हुआ था किसी बात पर अनबन होने के बाद दोनो अलग रहने लगे। इसी दौरान रीना की फेसबुक पर ममून से मुलाकात हुई व ममून रीना से मिलने वीजा लेकर भारत आया। दोनो साथ में देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर किराये पर साथ में रहे व उसके बाद दोनो बांग्लादेश गये। जहां कुछ समय बिताने के बाद दोनो अवैध रूप से बार्डर क्रास करके देहरादून आकर किराये पर रहने लगे। रीना ने अपने कुछ परिचितों की सहायता से ममून हसन के लिये अपने पूर्व पति सचिन चौहान के नाम के फर्जी पहचान पत्र बनावाये व दोनो सचिन चौहान व रीना के नाम से पति-पत्नि की तरह साथ रहने लगे। ममून हसन देहरादून के क्लब में सचिन चौहान के नाम व पहचान पत्र से बाउंसर का काम करने लगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!