राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ 20 दिसंबर को CM आवास तक निकलेगा रैली

Astitva Times Desk
2 Min Read

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश पंत ने बताया कि महासंघ की आक्रोश रैली 20 दिसंबर को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक निर्धारित समय पर ही आयोजित होगी

देहरादून। उत्तराखंड राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा 20 दिसंबर को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक जाने वाली आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर आज रोड़वेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय पर अधिकारी कर्मचारी महासंघ की संयुक्त बैठक दिनेश पन्त की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

बैठक में संघ के अध्यक्ष दिनेश पन्त द्वारा कहा गया कि शासन सार्वजनिक निगमों तैनात दैनिक वेतन, संविदा, आउट सोर्स, विशेष श्रेणी, उपनल कार्मिकौ को नियमितीकरण करने के लिये टाल मटोल कर रही है। जबकि 20-25 वर्षों से लगातार कार्मिक इसी प्रतीक्षा मे नौकरी कर रहे हैं कि एक दिन अवश्य नियमितीकरण होगा। परन्तु हजारों कर्मचारियों से जुड़े इस मामले में शासन गम्भीर नहीं है। जिसके कारण कार्मिकों का आक्रोश जायज है।

बैठक में महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश रमोला ने कहा कि सरकार ने राज्य कार्मिकों के नियमितीकरण का निर्णय लिया है परन्तु सार्वजनिक उधोग विभाग गम्भीर नहीं है। बैठक में महासंघ के गढ़वाल मण्डल के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने कहा कि 20 दिसम्बर की रैली निगमों में तैनात आउटसोर्स, देनिक , संविदा, उपनल , विशेष श्रेणी, कार्मिकौ के भविष यह को तय करेगी।

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश पन्त ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ लोग रैली को विफल बनाने के लिए रैली स्थगन की झूठी अफवाह फैला सकते हैं। हमें किसी अफवाह या बहकावे में नहीं आना है। साथ ही उन्होंने शासन प्रशासन को भी चेताया कि यदि शासन प्रशासन द्वारा शान्ति पूर्ण रैली के दौरान किसी प्रकार का कुचक्र रचा गया तो महासंघ द्वारा रैली के दौरान ही कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी जायेगी। बैठक में शिशुपाल रावत मेजपाल,शंकर सिंह, अरविन्द नेगी, मुकेश नैथानी, दिनेश सती, अनिल भट्ट, बी एस रावत, संचालन महासचिव श्याम सिंह नेगी द्वारा किया गया। ‌दिनेश पन्त अध्यक्ष। श्याम सिंह नेगी। महासचिव राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!