गाबा में ऑस्ट्रेलिया का गुरुर चूर, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की रैंकिंग में टॉप पर टीम इंडिया

MS Malik
By
1 Min Read

ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में मंगलवार को टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. यहां 33 साल से ऑस्ट्रेलियाई टीम नहीं हारी थी, लेकिन 19 जनवरी को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत का अंत कर दिया. साथ ही भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी लगातार तीसरी बार अपने नाम कर जीत की हैट्रिक भी लगाई.

वहीं, इस जीत की हैट्रिक के बीच टीम इंडिया ने एक और बड़ा कारनामा किया है. चौथे टेस्ट में तीन विकेट की रोमांचक जीत के साथ श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम करने वाली भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है. टीम इंडिया के टॉप पर पहुंचने के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीय टीम फाइनल से महज एक कदम दूर है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!