असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, 4 मई को आएंगे नतीजे

5

 

चुनाव आयोग ने असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है. इन 5 में से 4 राज्यों में एक चरण में तो बंगाल में दो चरण में वोटिंग होगी. नतीजे सभी राज्यों के एक साथ 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है. इन पांच में चार राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग होगी. रविवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी राज्यों के चुनावी तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि असम, केरल, पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि तमिलनाडु में भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होगी. सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को आएंगे।

6 राज्य की 8 विधनासभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा
असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ कई राज्यों की सीटों पर उपचुनाव भी होंगे. गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और नागालैंड की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे. गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगी. जबकि महाराष्ट्र और गुजरात की तीन सीटों पर 23 अप्रैल को उपचुनाव का मतदान होगा. इसमें बारामती सीट पर भी उपचुनाव होगा, जहां से पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार विधायक थे।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 का पूरा कार्यक्रम
दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं. इन सभी सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 4 मई को होगी. तमिलनाडु में गजट नोटिफिकेशन 30 मार्च को लागू होगा. नामांकन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल है. स्क्रूटनी 7 अप्रैल को होगी. 9 अप्रैल तक नाम वापस लिया जा सकेगा।

बंगाल में दो चरण में चुनाव
बंगाल में दो चरण में चुनाव होंगे. पहले चरण में राज्य के 152 विधानसभा सीटों में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 4 मई को सभी 5 राज्यों के साथ ही होगी. मालूम हो कि बंगाल में विधानसभा की कुल सीटें 294 हैं।

केरल, पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को नतीजे

असम में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को नतीजे
असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 4 मई को सभी 5 राज्यों के साथ होगी. गजट नोटिफिकेशन 16 मार्च को जारी होगा, नामांकन का आखिरी तारीख 23 मार्च होगी. 24 मार्च को स्क्रूटनी तो 26 मार्च तक नामवापसी की डेट है. वोटिंग 9 अप्रैल को होगी।

कुल 7.4 करोड़ वोटर करेंगे मतदान
इन 5 राज्यों के चुनाव में कुल मतदान केंद्र: 2.18 लाख है. पश्चिम बंगाल में 80 हजार से अधिक मतदान केंद्र हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार, इस चुनाव में 7.4 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा चुनाव आयोग प्रत्येक मतदाता का स्वागत करने के लिए तैयार है. मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे मतदान में भाग लें और गर्व के साथ अपना वोट डालें।

चुनाव वाले किस राज्य में कितने वोटर, CEC ने बताया
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा, राज्य दौरों के दौरान आयोग ने सभी राजनीतिक दलों, राज्य अधिकारियों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात की. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में चुनाव का उत्सव मनाया जा रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार, इस चुनाव में 17.4 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त: चुनाव आयोग प्रत्येक मतदाता का स्वागत करने के लिए तैयार है।

जानिए किस राज्य में कितने वोटर
असम: 2.50 करोड़
केरल: 2.70 करोड़
पुडुचेरी: 9.44 लाख
तमिलनाडु: 5.67 करोड़
पश्चिम बंगाल: 6.44 करोड़

पांच राज्यों के चुनाव में 25 लाख चुनाव अधिकारी लगेंगे
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन सभी 5 राज्यों के चुनाव में कुल 25 लाख चुनाव कर्मी और अधिकारी लगेंगे. इसमें 15 लाख पोलिंग अधिकारी होंगे. 8.5 लाख सुरक्षा कर्मी होंगे।

पांच राज्यों में कुल 824 विधानसभा, 2.19 लाख पोलिंग स्टेशन
चुनावी तारीखों की घोषणा से पहले सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन सभी 5 राज्यों में 2.19 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे. सभी पोलिंग स्टेशन से वेब कास्टिंग होगी. 5 राज्यों के चुनाव में कुल 824 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

चुनावी तारीखों की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनावी राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इलेक्शन कमीशन द्वारा नियुक्त सभी कर्मचारियों को बधाई दी और उनकी प्रशंसा की।