क्रिकेट क्लब ऑफ देहरादून ने पैसेफिक गोल्फ में किया वीर सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। क्रिकेट क्लब ऑफ देहरादून मे गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर पैसेफिक गोल्फ एस्टेट में वीर सेनानियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने दीप प्रज्वलित कर की। दीप प्रज्वलन में सी०सी०डी० के सचिव डा० जितेन्द्र सचान, कोषाध्यक्ष श्रीमती रुचि सचान, संदीप गुप्ता एवं अन्य लोगों ने सहयोग किया।

दीप प्रज्वलन के बाद जब कलाकारों ने वन्दे मातरम् गीत की प्रस्तुति दी तो निवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया ।
देशभक्ति गीतों पर देर तक थिरकते रहे। बच्चों का उत्साह चरम पर रहा। छोटे बच्चों ने अलग अलग गीत गाकर व डांस की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी।

इस अवसर पर वीर सेनानियों में मेजर एस के कोहली,कर्नल दीपक कुमार,कर्नल अमरदीप सिंह ,कर्नल नीलकिशन ,विंग कमांडर वी.के.सिंह ,कैप्टन अनुज भाटिया ,कैप्टन सी.एस. राघवन ,लेफ़्टिनेंट कमांडर मिथुन गावड़े, गैलेंट्री पुरस्कार विजेता सीनियर कमांडर एन एन मिश्रा का शाल और बुके देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर आयुष किर्केट अकादमी के विक्रम देशवाल, दून डिफ़ेंस अकादमी के संदीप गुप्ता, पसिफ़ाई हिल्स के कपिल भाटिया, राहगीर के पुनीत बंसल, निखिल शर्मा,जैविक फुइसन के सुरेन्द्र कुमार, श्रीमती रीता शर्मा, श्रीमती रेनु कुमारी, श्रीमती मँजु कम्बोज, श्रीमती रजनी दयाल, श्रीमती मोनिका बंसल आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!