ग्रीन वैली खेडा अफगान की टीम ने दून वैली देवबंद को तीन दिवसीय सीरीज में 2-1 से हराया।

MS Malik
By
2 Min Read

खालिद मालिक
खेडा अफगान ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में अंडर 12 की तीन दिवसीय सीरीज का फाइनल मुकाबला मंगलवार को दून वैली देवबंद व ग्रीन वैली खेड़ा अफगान टीम के बीच खेला गया। जिसमें ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के कप्तान साकिब चौधरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 163 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखा । ग्रीन वैली की की और से शक्ति तेजयान ने ताबड़तोड़ 58 व देवांश सैनी ने 20 रनों का योगदान दिया। दूनवैली की तरफ से बॉलिंग करते हुए वंश ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दूनवैली के बल्लेबाज ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों के सामने रनों के लिए जूझते नजर आए। ग्रीन वैली की सधी हुई गेंदबाजी के कारण दून वैली देवबंद के बल्लेबाज 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 141 रन ही बना सके। दून वैली देवबंद की तरफ से आकाश ने बेहतरीन 60 रन की पारी भी टीम की हार को नहीं बचा सकी तथा 22 रनों से हार गई। इस तरह ये मैच जीतकर ग्रीन वैली की टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली। मैन ऑफ दा सीरीज व मैन ऑफ दा मैच दूनवैली देवबंद के खिलाड़ी आकाश को दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!