पैसिफिक गोल्फ में धूमधाम से मनाया गया होली का पावन पर्व

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड कुल्हान स्थित पैसिफिक गोल्फ एस्टेट देहरादून क्रिकेट क्लब अॉफ देहरादून द्वारा आयोजित रंगो का पावन पर्व होली धूमधाम से मनाया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सीसीडी के सचिव डॉ0 जे एस सचान ने सभी को होली के पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय त्योहार अनेकता में एकता की मिसाल है। जिस प्रकार से सभी जाति धर्म के लोग भारतीय त्योहारों को मिलजुल कर मनाते हैं उससे देश की एकता को बल मिलता है।

क्रिकेट क्लब आफ देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन में पैसिफ़िक गोल्फ इस्टेट सहस्त्रधारा रोड कुल्हान में पैसिफ़िक के निवासियों ने खूब जम कर अबीर गुलाल और फूलों की होली खेली।
सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने आपसी भाई चारे का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे को रंगो से सरोबार कर दिया।

इस अवसर पर सी.सी.डी. की कोषाध्यक्ष श्रीमती रुचि सचान और सचिव डॉ0 जितेन्द्र सचान ने सभी के ऊपर फूलों की वर्षा की और सभी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर ड़ा० संजीव आर्य, अंकुर, अरविंद सिंह, ड़ा० गगन शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, नेहा कबडवाल, ममता शर्मा, मोनिका गर्ग, रेनु गुप्ता, रेनु कुमारी, गुरप्रीत कौर शर्मा, रीतारानी शर्मा, नेहा सरीन, रोशी आर्य, कपिल भाटिया, अचिन जैन, दीप्ति भाटिया, निधि जैन सहित बडी संख्या में गोल्फवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!