प्रदेश में आज मिले कोरोना के 293 नए मामले, 4 की मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 293 संक्रमित मिले हैं। जबकि चार लोगों की मौत भी हुई। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1800 पार पहुंच गई है। वहीं, कुल मरीजों की संख्या 100411 पहुंच गई है। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार है, लेकिन उनकी धर्मपत्नी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को देहरादून जिले में सर्वाधिक 171 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। उसके बाद हरिद्वार में 70,
नैनीताल में 21,
उधम सिंहनगर में 16,
बागेश्वर और उत्तरकाशी में एक-एक,
चमोली पिथौरागढ़ और टिहरी में दो-दो ,
पौड़ी में सात संक्रमित मिले हैं। वहीं बुधवार को कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत भी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!